Lado Lakshmi Yojana 2025: नमस्कार दोस्तों हमारी सरकार कई योजनाएं लागू कर रही हैं जिसमें खासकर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण उद्देश्य से कई योजनाएं लागू की है देश के अलग अलग राज्य में महिलाओं के लिए कई सारी योजना बनाई गई है जिनका लाभ लाभार्थी महिला उठा रही है।
हरियाणा सरकार ने राज्य की लाखों महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है इसकी घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंग सैनी जी ने की है इसके साथ ही बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना को लागू करने के लिए ₹5000 करोड़ रूपये आवंटित किए हैं।
Lado Lakshmi Yojana क्या है
हरियाणा राज्य के विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अक्टूबर महीने में ऐलान किया था कि अगर वह सत्ता में दोबारा आते हैं तो वह राज्य की महिलाओं को ₹2100 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में देगी अब इस योजना के तहत हरियाणा राज्य के लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2100 रुपए दिए जाएंगे।
Lado Lakshmi Yojana की पात्रता
- इस में आवेदन करने के लिए आवेदक महिला हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- इस लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष के बीच की महिलाओं को मिलेगा।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की परिवार की आय 1,80,000 से कम होनी चाहिए।
- यदि कोई महीला अन्य पेंशन का लाभ उठा रही है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।
- यदि कोई महीला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
Lado Lakshmi Yojana के लाभ
सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं इस लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ से लाभार्थी महिला आत्मनिर्भर बनेंगी इस योजना में मिलने वाली राशि ₹2100 रुपए की वित्तीय सहायता से महिला अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है इसके साथ ही लाभार्थी महिलाओं को हर महीने निर्धारित तिथि पर ₹2100 रुपए की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
Lado Lakshmi Yojana आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी है तो यह आर्टिकल आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।