Subhadra Yojana New List 2025: भारत सरकारी महिलाओं के कई योजनाएं ला रही है देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को महिलाओं को एक और तोहफा दिया। भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा के नाम से ओडिशा की महिलाओं के लिए एक योजना की शुरुआत की इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
सरकार इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 10000 रूपये की राशि हर साल दो किश्त में अगले 5 साल तक मिलती रहेगी सरकार 21 से 60 वर्ष की उम्र की 1 करोड़ महिलाओं को लाभ देने वाली है अब तक लगभग 80 लाख को लाभ मिला है अगर आपने इस योजना में अवेदन अभी तक नहीं किया है तो आप इस पोस्ट में अंत तक बने रहे हम ने इस पोस्ट में इस योजना का आवेदन प्रॉसेस बताया है, सुभद्रा योजना नई लिस्ट, इसके अलावा इस योजना का लाभ, जरूरी दस्तावेज और पात्रता की पूरी जानकारी बताई है।
Table of Contents
Subhadra Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | ओडिशा सुभद्रा योजना |
लाभार्थी राज्य | ओडिशा |
लाभार्थी | ओडिशा की विवाहित महिला |
आवेदन प्रॉसेस | ऑफलाइन |
50,000 | |
कुल सहायता राशि | 50,000 |
आवेदन शुल्क | निशुल्क |
ऑफिशियल वेबसाइट | Click Here |
Subhadra Yojana New List 2025
सुभद्रा योजना की नई लिस्ट जारी हो चुकी है अगर आप अपना नाम इस लिस्ट में देखना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें
- सबसे पहले सुभद्रा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://subhadra.odisha.gov.in/ पर जाए
- इसके बाद आप होम पेज पर होगे अब नीचे स्क्रॉल करके Beneficiary List पर क्लिक करें
- अब आपको अपना Disctric, Block/ULB, GP/Ward को सेलेक्ट कर View बटन पर क्लिक करें
- इसके बाद आपके सामने सुभद्रा योजना की नई लिस्ट मिल जाएगी अगर आप का नाम इस लिस्ट में आया है तो आपको इस योजना लाभ मिलना शुरू हो जाएगा
Subhadra Yojana का मुख्य उद्देश्य
सुभद्रा योजना को शुरु करने का उद्देश ओडिशा की आर्थिक रूप से कमजोर विवाहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है महिलाओं को आर्थिक कमजोरी के करण कई कठिनाइयां आती है जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता से महिलाएं अपना व्यवसाय या कोई रोजगार शुरू कर सकती है फिलहाल अगले 5 साल तक इस योजना का लाभ महिलाओं मिलने वाला है ।
Subhadra Yojana का लाभ
सरकार लगभग 1 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली है इसके लिए केबिनेट द्वारा 55,825 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया इसके बाद इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अगले 5 साल तक कुल 50000 हज़ार की धन राशि प्रधान की जाएंगी जो साल में 2 किश्तों में 5 – 5 हजार रुपए के रूप में मिलेंगी इसकी पहली किश्त रक्षा बंधन को और दूसरी किश्त अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जमा की जाएगी।
Subhadra Yojana आवेदन के लिए पात्रता
- 1.आवेदन करने वाली महिला ओडिशा राज्य की निवासी होनी चाहिए ।
- 2.महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए ।
- 3. आवेदक महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधीक सिंचित भूमि या असिंचित भूमि 10 एकड़ से अधिक नहीं होनीं चाहिए।
- 4. आवेदन करने वाली महिला गरीब या मध्य वर्गीय परिवार से होनी चाहिए।
- 5. आवेदक महिला के परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी करता होगा तो वह इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं
- 6. इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ ओडिशा की महिलाओं को मिलने वाला है किसी दूसरे राज्य की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
- 7. इसके अलावा एक परिवार में सिर्फ एक ही महिला इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
Subhadra Yojana आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय का प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Subhadra Yojana ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
सुभद्रा योजना का आवेदन आप सीएसी सेंटर पर जाकर करा सकते हैं अगर आप सीएसी मेंबर हो तो आप ऑनलाइन आवेदन अपने मोबाइल या लैपटॉप से करा सकते हैं तो ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताएं गए स्टेप को फॉलो करें।
- 1. सबसे पहले सुभद्रा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://subhadra.odisha.gov.in/ पर जाना है
- 2. वेबसाइट पर जाने के बाद अब आपको टॉप में Official Login बटन पर क्लिक करना है
- 3. अब आपको CSC Login बटन पर क्लिक करना होगा।
- 4. अब आपको अपने CSC खाते में यूजरनेम पासवर्ड और कैचर कोड भरकर लॉगिन करना है।
- 5. अब आप लॉगिन हो चुके हैं अब आपके स्क्रीन पर New Application के बाजू में Submit New Application बटन दिया गया है उस पर क्लिक करदे।
- 6. इसके बाद आपको जिस महिला का आवेदन करना है उनका आधार कार्ड नंबर डालकर Submit करना है।
- 7. अब आपको एक नए स्क्रीन पर ले जाया जाएगा अब आपको Priceed To Verify E-KYC बटन पर क्लिक करना है।
- 8. अब आपको तीन अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें आपको OTP सेलेक्ट करना है और Start EKYC पर क्लिक कर आगे बढ़ना है।
- 9. अब आपको एक OTP आयेगा उसमें इंटर करके Verify बटन पर क्लिक करें।
- 10. इस के बाद आपकी स्क्रीन पर एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा अब आपको यहां पर अपनी पूरी जानकारी ध्यान से डबल चेक करके भरनी है और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर Submit पर क्लिक करना है
- 11. इसके बाद आपको फिर से अपने एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिव्यू करना है और सभी बॉक्स पर टिक लगाकर Proceed बटन पर क्लिक करना है।
- 12. बधाई हो आपका एप्लिकेशन सफल हो गया अब आपकी स्क्रीन पर आपका एप्लिकेशन नंबर दिखाई देगा इस आप सेव कर अपने पास रखें यह बाद में काम में आ सकता है।
इस तरह से आप सीएसी की मदद से अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं
FAQ: Subhadra Yojana 2025
सुभद्रा योजना का लाभ किस राज्य की महिलाओं को मिलेगा?
इस योजना का लाभ सिर्फ ओडिशा राज्य की महिलाओं को मिलेगा।
क्या सुभद्रा योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?
हा इस योजना के तहत लाभार्थी को अगले 5 साल तक साल में 2 किश्तों में 5-5 हजार रुपए मिलेगे।
इस योजना में अवेदन करने वाली महिला की आयु कितनी होनी चाहिए?
आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष से बीच में होनी चाहिए।
ओडिशा सुभद्रा योजना की नई सूचि कैसे देखें?
इस ओडिशा सुभद्रा योजना की नई सूचि आप इसकी वेबसाइट पर जाकर देखे सकते इसका पूरा प्रॉसेस आपको यहाँ आर्टिकल मिल जाएगा